Facility            Get Adobe Flash player

 

सुविधायें 

 

1. सुसज्जित  भवन :- संस्था  के  पास  पर्याप्त भवन  एवं  फर्नीचर  हैं ! स्नातक  कक्षाओ  के   पर्याप्त  भवन  हैं !  व्याख्यान  कक्ष विभागीय , भण्डार कक्ष , सभागार कक्ष , छात्रा  कक्ष , प्रशासनिक  भवन , प्राचार्यकक्ष  , प्रबन्धतंत्र  कक्ष , क्रीड़ा  कक्ष  आवश्यकतानुरूप  भवन  हैं !

 

2. पुस्तकालय :- संस्था का  पुस्तकालय भवन शिक्षा  संकाय  के  प्रथम  तल  पर पृथक  से  हैं ! इसमें  पुस्तक  भण्डारणकक्ष  पुस्तकलायाद्द्यक्ष कक्ष  वाचनालय  कक्ष  , कार्यालय  कक्ष  , फर्नीचर  युक्त हैं ! छात्र  तथा  छात्राओं  के  अध्ययन  हेतु अलग - अलग   भाग  हैं

 

3. प्रयोगशाला :- गृह विज्ञानं , भूगोल  जन्तु  विज्ञानं , रसायन विज्ञानं , भौतिक विज्ञानं , वनस्पति विज्ञानं संकाय  की  प्रयोगशाला  नवीन उपकरणों से  सुसज्जित  हैं    

 

4. खेलकूद :- संस्था का  अपना पूर्ण विकसित  खेल  का मैदान हैं ! संस्था द्वारा वर्ष भर छात्र / छात्राओ  को  खेलो  से अवगत कराया जाता हैं !
5. कम्पूयटर    विभाग:- पूर्ण सुसज्जित कम्पूयटर   कक्ष  आवश्यक उपकरण सहित व्यवस्थिति  हैं

 

6. शैक्षिक  गोष्ठियां :- प्रत्येक  विभाग  द्वारा त्रमासिक  सेमिनार  आयोजित  किया जाते हैं !

 

7. छात्रवृति :- मेधावी  निर्धन  अनुसूचित  जाति / अनुसूचित जन  जाति  पिछड़ा  वर्ग , विकलांग  बीड़ी , श्रमिक  भूतपूर्व  सैनिक आश्रित , गरीबी  रेखा  से  नीचे  जीवन यापन करने वालो  के आश्रित
सवर्ण  राष्ट्रीय  छात्रवृत्तियाँ  छात्र / छात्राओं  को  प्रदान  क़ी  जाती  हैं ७०  प्रतिशत उपस्तिथि  न  होने  क़ी  स्थिति  में   छात्रवृति  देय  न  हो सकेगी !

 

8. परिचय पत्र:- प्रत्येक  छात्र /छात्रा  को  परिचय पत्र अनिवार्य हैं  प्रवेश  शुल्क  जमा करने  के साथ  ही  परिचय पत्र वितरित  कर दिये  जायेगे ! जो  कि  मुख्य अनुशासन  द्वारा प्रमाणित  किये जायेगे !

 

9. अर्द्धवार्षिक  परीक्षा :- विश्वविधालय  द्वारा आयोजित अर्द्धवार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य हैं

 

10. विषय  परिवर्तन :- सामान्य  रूप से विषय  परिवर्तन  की  सुविधा  नहीं हैं ! छात्र / छात्रा  प्रवेश के  समय ही प्रवेश  आवेदन पत्र भरते  समय ही  निर्णय  कर ले ! प्राचार्य  की  अनुमति से  विषय परिवर्तन किया जा  सकता हैं ! परीक्षा आवेदन पत्र भरने  से  पूर्व  ही  विषय  परिवर्तन सम्भव हैं

 

11. उपस्थिति :- विश्वविधालय के आदेशानुसार ७५%  उपस्थिति  अनिवार्य  हैं इसमें  कम उपस्थिति   में  परीक्षा से वंचित  किया जा सकता हैं !

 

१२. गणवेश  :- १     छात्रो  के लिए  सफ़ेद कमीज  तथा स्लेटी रंग  का पैंट !

२ छात्राओ  के लिए सलवार व  दुपट्टा  सफ़ेद रंग का तथा  कुर्ता  ग्रे  रंग का होगा ! विवाहित छात्राएं  ग्रे रंग क़ी  धोती (साडी) प्रयोग कर सकती  हैं ! 
३ . गणवेश में न  आने  पर महाविधायलय द्वारा  दिया गया आदेश मान्य होगा !

 

14. वि ० वि ०  परीक्षा  आवेदन पत्र निर्धारित  तिथि  के  अन्दर  ही भरना  आवश्यक  हैं ! अन्य कि स्थिति  में छात्र / छात्रा  परीक्षा  से वंचित  होता हैं ! तो  उसकी जिम्मेदारी  पूर्ण रूप  से छात्र / छात्रा  क़ी  होगी !

 

15. छात्र / छात्रा  को  महाविधालय का सम्पूर्ण शुल्क जमा करने के  उपरान्त  प्रवेश पर निर्गत  किया जायेगा अन्य  क़ी  स्थिति  में  छात्र / छात्रा  स्वंय  उत्तरीदायी  होगा !